फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress has shaved against crime in the state

प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने कराया मुंडन

Fri, 24 Jul 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Congress has shaved against crime in the state
मऊ। प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर के हनुमान घाट पर विरोध स्वरुप अपना मुंडन कराया। मुंडन संस्कार कराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु हो गयी है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा? वो सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ते ही जा रहा है। भ्रष्टाचार से लोग परेशान हो चुके हैं। इस दौरान शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, ब्रह्मानं पांडेय, रफी अतहर, रवि खंडेलवाल, रमन पांडेय, शैलेन्द्र सिंह,मनोज गिहार, गौरव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed