{"_id":"18969a42396897c430ce3210091dc7b3","slug":"computer-store-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से कंप्यूटर गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से कंप्यूटर गोदाम में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के सहादतपुरा स्थित चर्च कंपाउंड में मौजूद एक कंप्यूटर के गोदाम में शनिवार की रात शार्टसर्किट से आग लग गई। इस अगलगी में लाखों के कंप्यूटर जलकर राख हो गये। इस संबंध में गोदाम के मालिक अजीत कुमार सिंह ने शहर कोतवाली को लिखित रूप में सूचना दी।
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा नई बस्ती निवासी अजीत कुमार सिंह पुत्र स्व. राधाकृष्ण सिंह की नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित चर्च कंपाउंड परिसर में चेतना कंप्यूटर नाम से दूकान है।
बगल में ही उसका गोदाम भी स्थित है। हर दिन की तरह शनिवार की शाम को भी अजीत अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। करीब 11 बजे उन्हें किसी ने सूचना दिया कि उनके गोदाम से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन
इसकी सूचना फायरब्रिगेड को देते हुए वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से आनन फानन में गोदाम और दूकान का ताला खोला। काफी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड के साथ आए कर्मचारियों ने काबू पाया। इस दौरान कई लाख के कंप्यूटर जलकर राख हो गए।