{"_id":"61d5e67c6e362f1b7c40b6fb","slug":"compost-manure-will-be-made-from-garbage-mau-news-vns63194690","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से बनेगी कंपोस्ट खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े से बनेगी कंपोस्ट खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से नगर विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास किया। जिसमें रैनी गांव में नगरपालिका द्वारा क्रय की गई भूमि में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कूड़ा निस्तारण) के लिए प्लांट लगाए जाने का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअली किया गया। प्लांट के माध्यम से सूखा व गीला कूड़ा का अलग-अलग निस्तारण होगा। कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी जो खेतों की पैदावार भी बढ़ाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, पालिका के अधिकारी व कर्मचारीगण समेत पालिका सभासदों ने वर्चुअली प्रतिभाग किया। नगरपालिका में कूड़े के निस्तारण को लेकर अभी तक कोई ठोस योजना नहीं थी। कूड़ा या तो गड्ढों में डाला जाता था या फिर खाली पड़ी जमीनों पर फेंका जाता था। स्वच्छ भारत मिशन के अभियान के तहत जब नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने को लेकर कार्ययोजना बनने लगी तो सबसे अहम सवाल यहीं था कि आखिर कूड़े का निस्तारण कैसे होगा। साफ-सफाई तभी संभव हो सकती है जब रोजाना निकलने वाले कूड़े को लेकर कोई स्थायी उपाय सोचा जाय। इसके लिए नगरपालिका ने सबसे पहले भूमि की तलाश शुरु की।
पालिकाध्यक्ष ने शासन की मंशा को मूर्त रुप देने के लिए नगर पालिका परिषद ने ग्राम रैनी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कूड़ा निस्तारण) के लिए भूमि की क्रयदारी की। जिसमें मैटिरियल रिकवरी फैसिलिटी यानी एमआरएफ सेंटर बनाने का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया। नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण यंत्र का लगना नगर के लिए बड़ी उपलब्धि है। कूड़े से खाद बनेगी और इसे नगर पालिका द्वारा बेचकर राजस्व में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। उन्होने कहा कि प्लांट के लगने से नगरवासियों को कूड़े कचरों की दुर्गंध से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, अबरार अहमद, अजहर कमाल फैजी, राकेश तिवारी, दिनेश सिंह नसीम अख्तर आदि शामिल रहे।