फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete Solution Day: A total of 349 cases were received in four tehsils, only 27 were resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : चार तहसीलों पर कुल 349 मामले आए, 27 का ही निस्तारण

Sun, 08 Sep 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: A total of 349 cases were received in four tehsils, only 27 were resolved.
जनपद की चार तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील पर आने वाले फरियादियों की समस्या का सुना गया। मौजूद अधिकारियों ने चार तहसीलों पर आने वाले लोगों की कुछ समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान चार तहसील पर कुल 349 मामले आएं जिसमें मात्र 27 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में सीआरओ लवकुश त्रिपाठी के नेतृत्व में कुल 115 मामले आए। जहां दो मामलों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

मधुबन। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 शिकायतें आईं, जिनमें से 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 6 शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया। 12 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 48, विकास विभाग से 21, पुलिस विभाग से 15 और अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव, तहसीलदार शैलेंद्र सिंह सहित समस्त जनपद और तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने पीड़ितों की समस्या सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्रों को विभिन्न विभाग को मामले का निस्तारण गुणवत्ता और सत्यता पूर्वक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर 63 प्रार्थना पत्र में से चार मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, गौरव शाह, पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर अजय विक्रम सिंह, कोतवाल रविंद्र नाथ राय, वन दरोगा विनोद आर्य, नीरज कुमार, अरविंद कुशवाहा उपस्थित रहे।

घोसी। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में घोसी तहसील के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्री की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इसमें कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर मात्र नौ शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस दौरान एसडीएम आनंद कन्नौजिया, एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed