फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complainant's statement recorded in the case filed against Union Home Minister Amit Shah

Mau News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दाखिल मामले में परिवादी का बयान दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Complainant's statement recorded in the case filed against Union Home Minister Amit Shah
मऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दाखिल मामले में परिवादी का बुधवार को बयान दर्ज किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/ एमपी, एमएलए डाॅ. कृष्ण प्रताप सिंह ने बुधवार को परिवादी नवलकिशोर शर्मा का बयान दर्ज किया। गवाहों का बयान दर्ज करने के लिए अगली तिथि 20 अगस्त को तय की। नवल किशोर शर्मा ने विशेष मजिस्ट्रेट एमपी / एमएलए कोर्ट की अदालत में परिवाद दाखिल किया। इसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आरोपी बनाया था। आरोप लगाया है कि अमित शाह ने दो फरवरी 22 को बदायूं के सहसवान में जनसभा के दौरान कहा था कि सपा अध्यक्ष के साथ आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे माफिया बाहुबली दिखते थे। जबसे प्रदेश में योगी सरकार आई तो बाहुबली नहीं बजरंगबली दिखते हैं। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए ने प्रार्थना पत्र को 18 फरवरी 22 को मामला क्षेत्राधिकार से बाहर होने के चलते खारिज कर दिया था। वादी की ओर से निगरानी दाखिल की गई थी, सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने निगरानी स्वीकार कर लिया था तथा पत्रावली विधि अनुसार निस्तारण के लिए सीजेएम/ विशेष मजिस्ट्रेट एमपी, एमएलए के न्यायालय में भेज दिया था। सत्र न्यायाधीश के आदेश के बाद बुधवार को सीजेएम ने परिवादी का बयान धारा 200 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed