फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   College watchman taken hostage, then stole Rs 10 lakh from the cupboard and ran away

Mau News: कॉलेज के चौकीदार को बनाया बंधक, फिर आलमारी से चुराकर भागे 10 लाख रुपये

Tue, 16 Jan 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
College watchman taken hostage, then stole Rs 10 lakh from the cupboard and ran away
घोसी। स्थानीय कोतवाली के जामडीह स्थित रामलखन पीजी कॉलेज में छत के रास्ते घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 लाख रुपये और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामलखन पीजी कॉलेज जामडीह के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि रविवार की देर रात लगभग 12 बजे छत के रास्ते चोर कॉलेज में घुस गए। ब्लेड से चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और चौकीदार राजेंद्र यादव का हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। कार्यालय में पहुंचकर आलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखा 10 लाख रुपये नगद और जरूरी कागजात अपने साथ ले गए। चौकीदार ने भोर में मोबाइल से घटना की जानकारी दी। चौकीदार ने बताया कि दो नकाबपोश चोरों ने उसके ऊपर हमला कर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed