फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold winds troubled, light sunshine did not provide relief

Mau News: सर्द हवाओं ने किया परेशान, हल्की धूप से नहीं मिली राहत

Fri, 19 Jan 2024 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Cold winds troubled, light sunshine did not provide relief
मऊ। शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शीतलहर के बीच सर्द हवा चलने से सुबह के समय अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अपराह्न बाद हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। तड़के तक धुंध छाए रहने की वजह से कुछ लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। कई ट्रेेनोंं के विलंब से चलने की वजह से रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। इसके बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। जिले मेंं शीतलहर तथा कोहरे का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार कई दिनों से शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शीतलहर तथा सर्द हवा के चलते लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित रही। अपराह्न बाद हल्की धूप निकली, लेकिन लोगों को ठिठुरते देखा गया। तापमान पर नजर डाला जाए तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 85 प्रतिशत रही। जबकि छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 83 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियोंं के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। ट्रेनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रमुख कस्बा, बाजार, चट्टियों पर हमेशा चहल पहल रहने की जगह शाम होते ही सन्नाटा पसर जा रहा है। ठंड के खौफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का काम कागज पर ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed