फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   cold wave i mau

पछुआ हवा ने पकड़ा जोर, लुढ़का पारा

Thu, 08 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
cold wave i mau
सर्दी
पिछले चार दिनों से चल रही पछुआ हवा ने मौसम को काफी सर्द बना दिया है। ऐसे में हवा की वजह से ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। गुरुवार को सुबह तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जिले का तापमान10 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। इस वर्ष दिसंबर माह की शुरुआत से ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है। इसमें एक सप्ताह से सुबह शाम पड़ रहे घने कोहरे के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई  है। कोहरे के चलते रेल के अलावा सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह पड़ रहे घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं, वहीं रेलगाड़ियों के लेटलतीफी का दौर शुरू हो गया है। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को ट्रेनों के लेट होने से गंतव्य तक समय से पहुंच पाने में काफी संशय होने लगा है। सर्द भरी रातों में यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर गुजारनी पड़ रही हैं। कोहरे के कारण रतनपुरा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ियां जैसे उत्सर्ग एक्सप्रेस इन दिनों डेढ़ से दो घंटे, बलिया शाहगंज पैसेंजर ट्रेन एक से दो घंटे, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे विलंब से चल रही हैं। ठंड के लोगों की दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

मझवारा संवाददाता के अनुसार ठंड का कहर कई दिनों से जारी है। सुबह-शाम सर्द हवा के झोंकों से जनमानस ठिठुर सा गया है। हल्की धूप के बाद भी  सर्द हवा ने कंपकपी बढ़ा दी। गरीबों के सामने संकट शुरू हो गया है। जिंदगी की रफ्तार पर मौसम का ब्रेकर साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बढ़ रही मरीजों की संख्या
पहसा। ठंड लगने के बाद लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। इसमें तेज बुखार, निमोनिया, व उल्टी दस्त व सांस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वृद्ध व छोटे बच्चे तेजी से इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में बुखार आदि से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी ईजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed