फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold wave continues, life affected

शीतलहर का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित

Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, life affected
मऊ। शीतलहर तथा कोहरे का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सुबह लगभग सात बजे तक कोहरा छाने से रविवार को जनजीवन प्रभावित रहा। महानगरों की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहने के चलते प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। सुबह धूप तो निकली, लेकिन दोपहर बाद बदली छाने से स्थिति पूर्ववत हो गई।
विज्ञापन

सुबह सात बजे तक कोहरा छाए रहने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लोग अपने घरों से देर से निकले। सुबह के समय अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कोहरे के कारण भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों की ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरे की धुंध के चलते वाहन रेंगते हुए चलते दिखे।
विज्ञापन

तापमान पर नजर डाला जाए तो तो रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 82 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। सुबह आठ बजे धूप निकली तो लोगों को मौसम साफ होने की उम्मीद जगी, लेकिन मध्याह्न बाद आकाश में बादल छा जाने से स्थिति पूर्ववत हो गई। ठंड का प्रकोप जारी रहने से पटरी दुकानदार शाम होते ही अपना काम समेट कर घर को रवाना हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed