फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold increased due to drizzle, fear of loss of crops

Mau News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडी, फसलों के नुकसान का डर

Wed, 28 Feb 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to drizzle, fear of loss of crops
मऊ। मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। मौसम में बार-बार उतार चढ़ाव होने से लोग जहां विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं वहीं फसल नुकसान की चिंता किसानों को सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों किसानों को सतर्क रहने की सलाह दिया है। मंगलवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में उतार चढ़ाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सांस, सर्दी,जुकाम, बुखार, पेट सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मौसम में बार-बार बदलाव से सर्दी, खांसी,जुकाम, बुखार, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज ओपीडी मेें आ रहे हैं। मौसम बदलाव से रेस्पिरेटरी वायरस एक्टिव हो जाता है जिससे फीवर, गले में खराश, खांसी-सर्दी सहित तमाम दिक्कत होती है। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता का कहना है कि अभी बूंदाबांदी हुई है। फसलों पर असर नहीं पड़ा है। तेज हवा के साथ बारिश होती है तो दलहनी, तिलहनी फसलों पर असर पड़ सकता है। फसल भी गिर सकती है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। रोग लगने पर कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed