{"_id":"586943004f1c1b445ceedf8d","slug":"cold-in-mau-on-1st-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष पर गलन से ठिठुरे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष पर गलन से ठिठुरे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी हवाएं शीत लहर के रूप में कहर बरपाने लगीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। रविवार को दोपहर तक भगवान भास्कर के उदय न होने से लोग कांपते रहे। रोडवेज तथा प्लेटफार्म पर यात्री ठिठुरते नजर आए। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर के रसूलपुर में शनिवार की देर शाम ठंड लगने से एक 40 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या छह से अधिक हो गई है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। ठंड से निजात पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाते देखे गए।
तड़के से ही बर्फीला हवा चलने तथा धुंध होने के चलते लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह के समय अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तथा रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है।शीतलहर का कहर जारी रहने के बाद भी प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। शासन के फरमान के बाद भी नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कागज में ही अलाव जलवाने का काम चल रहा है। उधर सामाजिक स्तर पर कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाएं भी उदासीन नजर आ रही हैं। ठंड के कहर से अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। ठंड के खौफ से पटरी दुकानदार भी शाम होते ही अपनी दूकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर के रसूलपुर में शनिवार की देर शाम ठंड से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गांव वालों ने रविवार की सुबह उसका दाह संस्कार कर दिया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर के रसूलपुर में नाथे राम पुत्र स्व. सिकंदर राम शनिवार की शाम चिरैयाकोट स्थित एक व्यक्ति के यहां मजदूरी कर रहा था कि अचानक कांपने लगा और जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीणों ने युवक को चिरैयाकोट बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। गांव के लोग उसके शव का दाह -संस्कार रविवार को कर दिया। गांव वालों ने बताया कि मृतक नाथे राम के पास तीन लड़का और तीन लड़की छोटे-छोटे हैं। भूमिहीन होने के साथ-साथ जीविकोपार्जन का कोई सहारा नहीं था। मजदूरी ही उसका सहारा था।