फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold grew but not yet burnt in the city

ठंड बढ़ी लेकिन अब तक नहीं जले नगर में अलाव

Sat, 15 Dec 2018 11:08 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 15 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cold grew but not yet burnt in the city
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिसंबर के 15 दिन बीत गए। ऐसे में ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से गरीबों को ठंड से बचाने की कवायद नहीं शुरू की गई। न तो अलाव का इंतजाम किया गया है और न ही रैन बसेरों का। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। लेकिन गरीबोे को इससे बचाने की कवायद अभी तक नहीं की गई। जिला से लेकर नगरपालिका और नगर पंचायत पूरी तरह उदासीनता बरत रही।
विज्ञापन


नगरपालिका सहित जिले में मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, अदरी, घोसी, कोपागंज, चिरैयाकोट, अमिला, वलीदपुर नगर पंचायतें हैं। शासन की तरफ से ठंड से बचाव के मद्देनजर सभी सुविधाओं को बहाल करने का फरमान जारी किया गया था। लेकिन दिसंबर माह के 15 दिन बीत गए। लेकिन  गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किए जा सके हैं। पालिका प्रशासन की तरफ से कंबल वितरण तथा रैन बसेरा में सुविधाएं बहाल करने के लिए कागजी प्रक्रिया चल रही है। जिला अस्पताल तथा ब्रह्मस्थान में रैन बसेरा तो है, लेकिन रजाई, कंबल, गद्दा की व्यवस्था तक नहीं है। ब्रह्मस्थान स्थित रैन बसेरा में ताला लटका है। यही हाल नगर पंचायतों की भी है।
विज्ञापन

 
उधर बर्फीली हवा के चलने से ठंड से लोग बेहाल रहे। बावजूद इसके जिला अस्पताल, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्मस्थान, चौक, बालनिकेतन, सहादतपुरा, मुंशीपुरा आदि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से रिक्शा, ठेला, खोमचा चलाने वाले तथा फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बद से बदतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत अपर जिलाधिकारी डीपी पाल का कहना है कि नगरपालिका तथा नगर पंचायतों में रैन बसेरा में सुविधाएं बहाल करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के लिए आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed