फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CO Visits Malkhana; Female Sub-Inspector Unable to Dismantle Pistol

Mau News: मालखाना में पहुंचे सीओ, पिस्टल नहीं खोल पाई महिला उपनिरीक्षक

Sun, 12 Apr 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
CO Visits Malkhana; Female Sub-Inspector Unable to Dismantle Pistol
मऊ। घोसी सीओ जितेंद्र सिंह ने रविवार को घोसी कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। असलहा मालखाना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपनिरीक्षक और आरक्षियों से शस्त्र खोलने और लगाने को कहा। तकनीकी खामी के चलते महिला उपनिरीक्षक पिस्टल नहीं खोल पाईं। सीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में सुधार करने और पिस्टल की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी अपने थाना क्षेत्र के चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखते हुए उनके हर क्रियाकलाप से अपडेट रहें। अपराध नियंत्रण, अभिलेखों के रखरखाव, शस्त्रागार की स्थिति, महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की। रजिस्टर और अन्य अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित विवेचना गुण और दोष के आधार पर निपटारा करने को कहा। मिशन शक्ति को और सक्रिय करते हुए महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर बल दिया। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने को कहा। असलहा मालखाना का निरीक्षण कर उपनिरीक्षकों और आरक्षियों से शस्त्र चलवाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक विजय शंकर, शुभम त्रिपाठी, सूरज सिंह, दिवाकर राणा, महिला उपनिरीक्षक रिचा सोनी, रत्नाकर सिंह, संजय भीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed