{"_id":"603535068ebc3ee94e4c5c87","slug":"cmo-inaugurated-mission-indradhanush-mau-news-vns576395865","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष अभियान का सीएमओ ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के शाही कटरा में मिशन इद्रधनुष अभियान के शुभारंभ के दौरान बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाते सीए
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर क्षेत्र के शाहीकटरा में मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में दो वर्ष तक छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिले में 225 केंद्रों पर विभिन्न टीकों से वंचित बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
सीएमओ ने वहां मौजूद स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को अभियान के प्रति पूरी गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.वीके यादव ने बताया कि नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे- पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण से किसी कारण से वंचित होने वाले बच्चों को टीकाकरण के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाता है। इसके तहत मंगलवार के बाद एक और दो मार्च को विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर छूटे लाभार्थियों का टीका लगाया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली, सरोज राना, डॉ. पदम जैन व सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।