फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM Yogi's visit today, officials of the department engaged in hiding the flaws

सीएम योगी का दौरा आज, खामियों को छिपाने में लगे रहे महकमे के अधिकारी

Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi's visit today, officials of the department engaged in hiding the flaws
सीएम के आगमन को लेकर नगर में डिवाइडर पर उगी घास को साफ करते नगर पालिका के कर्मचारी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ सितंबर को जनपद का दौरा करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर विभागीय अधिकारी खामियों को छिपाने में पूरा दिन लगे रहे। जहां कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास की सड़कों के किनारे साफ सफाई होती रही तो वहीं गाजीपुर तिराहा पर बने गड्ढे की मरम्मत आनन फानन में हुई। जगह-जगह अतिक्रमण को हटाने का कार्य चलता रहा। उधर, प्रशासनिक अधिकारी बैठक को लेकर फाइल दुरुस्त कराते रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी मेें जुटा रहा। कलेक्ट्रेट परिसर को सजाने संवारने के साथ ही टेंट लगाए जाने का कार्य तेजी से चलता रहा। परिसर सहित आसपास की सड़कों के दोनों किनारों पर बैरीकेडिंग की जा रही थी। वहीं मिल रोड, कलेक्ट्रेट क्षेत्र के सड़कों के दोनों किनारे, रोडवेज, आईटीआई कैंपस, डिवाइडर सहित विभिन्न स्थानों पर उग आई घास की साफ सफाई चल रही थी। गाजीपुर तिराहे पर सड़क पर बने गड्ढे को भरा गया। नगर के बंधे पर सीओ सिटी के नेतृत्व में नगरपालिका प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओं अभियान चलता रहा। समस्त सरकारी विभागों के अधिकारी दिनभर विभागीय कार्यो की समीक्षा करते रहे। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मिलने का समय मांगा है। पत्र में बाल निकेतन क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट जारी करने, बढुआगोदाम औद्योगिक क्षेत्र से गाजीपुर तिराहा, बलिया मोड़, शहरोज मोड़ से भदसा तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए बजट आवंटित करने, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज की सुविधा दिए जाने की बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed