फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM unveiled the statues

झारखंडेय और जय बहादुर की राह पर चलें युवा : अखिलेश

Mon, 31 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 31 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
CM unveiled the statues
देश की आजादी के इतिहास में जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों झारखंडेय राय और जय बहादुर सिंह का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। केवल उनकी मूर्तियों का अनावरण ही काफी नहीं है, उनके बताए रास्ते पर चलना असली श्रद्धांजलि होगी। देश से ऊंच-नीच, अगड़ी-पिछड़ी का भेद खत्म करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इन बुराइयों को दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलकर खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन



ये विचार हैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के। वे सोमवार की दोपहर मऊ में स्वतंत्रता सेनानियों झारखंडेय राय और जय बहादुर सिंह की मूर्तियों का अनावरण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि इस धरती पर झारखंडेय राय और जय बहादुर सिंह जैसी विभूतियों ने जन्म लिया। ये दोनों महान हस्तियां किसी मामूली घर की नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वे जमींदार परिवार के थे। इसके बाद भी जमींदारी प्रथा का विरोध करना बड़ी बात है। वे गरीबों, मजलूमों और किसानों के मसीहा थे। उन महान हस्तियों की प्रतिमाओं का अनावरण कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूूूस कर रहा हूं। इसके लिए उन्होंने भाकपा के राष्ट्रीय अतुल कुमार अनजान को धन्यवाद भी दिया।


इसके पहले स्वागत संबोधन में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने दोनों कम्युनिस्ट नेताओं की प्रतिमाओं का अनावरण करने के लिए मऊ आने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


उन्होंने जिले के लिए कई मागें भी रखीं। इनमें दो बड़ी मांगें थीं हलधरपुर के पास कृषि विश्वविद्यालय और बच्चों के लिए बड़े अस्पताल और ट्रामा सेंटर। मुख्यमंत्री ने अनजान की मांगों को उचित बताते हुए इसे पूरा करने का भरोसा दिया।



समारोह को सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री तथा सपा सुप्रीमो मुुलायम सिंह यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिले के दोनों विधायकों सुधाकर सिंह और बैजनाथ पासवान के अलावा आसपास के जिलों के विधायक और कई मंत्री मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed