फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM transferred Rs 8.4 crore to the account of the parents of 70 thousand children of the district by pressing the button

सीएम ने बटन दबाकर किया जिले के 70 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में 8.4करोड़ रुपया ट्रांसफर

Mon, 01 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
CM transferred Rs 8.4 crore to the account of the parents of 70 thousand children of the district by pressing the button
दोहरीघाट ब्लॉक के गोठा बीआरसी पर लखनऊ से सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते बच्चे और शिक्षक।स? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत 70 हजार बच्चों के नि:शुल्क ड्रेस, बैग, स्टेशनरी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रथम चरण में डीबीटी के तहत बटन दबाकर जिले के 70 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में आठ करोड़ चार लाख रुपये ट्रांसफर किए। कार्यक्रम को विद्यालयों तथा बीआरसी पर लाइव दिखाया गया। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय, 94 सहायता प्राप्त, 56 समाज कल्याण विभाग 1.80 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के खाते में नि:शुल्क ड्रेस, बैग, स्टेशनरी आदिके लिए शासन की तरफ से 1200-1200 रुपया धनराशि बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। आंकड़ों के अनुसार 127252 बच्चों का डाटा सत्यापन हो गया है। सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना था कि प्रथम चरण में 70 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपया ट्रांसफर हुई है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रथम चरण में डीबीटी के तहत बटन दबाकर जिले के 70 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में आठ करोड़ चार लाख रुपया ट्रांसफर किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को नगर के यूआरसी सहित परिषदीय विद्यालयों, कोपागंज, दोहरीघाट, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, रतनपुरा सहित विभिन्न बीआरसी पर कंप्यूटर, लैपटाप, प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से लाइव दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सारे गांव ऐसे हैं जहां के स्वंत्रता संग्राम सेनानी होंगे लेकिन लोग जानते नहीं होंगे। उनके चित्र को स्कूल में लगवा कर मॉर्निंग असेंबली में बताइए। कहा कि सबसे ज्यादा शिक्षक देने वाला यूपी है। पांच वर्षों की प्रगति संतोषजनक है लेकिन इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed