फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM for being stage

मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारियों ने पकड़ा जोर

Sat, 22 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 22 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
CM for being stage
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 31 अगस्त को जनपद में आगमन हो रहा है। इसके लिए तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट परिसर को सजाया और संवारा जा रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ सफाई के लिए पूरे जिले के सफाईकर्मियों की फौज लगाई गई है। लखनऊ से आए कारीगर हाईटेक पंडाल का निर्माण करने में जुटे हैं। जनसभा के लिए मुख्यमंत्री का पक्का मंच भी तैयार किया जा रहा है।


जिले के दो महापुरुषों झारखंडेय राय एवं जयबहादुर सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन 31 अगस्त को जनपद में हो रहा है।
विज्ञापन



स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल इन विभूतियों के प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन हरकत में है वहीं भाकपाई और सपाई दोनों उत्साहित हैं। जिला प्रशासन ने जिला पंचायत राज विभाग के सभी सफाईकर्मियों तक की ड्यूटी लगा रखा है कि ताकि परिसर में किसी प्रकार की गंदगी और झाड़ झंखाड़ न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र

यही नहीं विभिन्न विभागों के जिम्मे विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। दीवारों पर रंगरोगन के साथ ही हेलीपैड, जनसभा स्थल पर पांडाल, मंच, प्रतिमा स्थल पर जोर शोर से कार्य शुरू है। पुलिस प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बैरिकेटिंग आदि की तैयारी कर रहा है कि ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।
्र

 तैयारी को लेकर कारागार मंत्री बलराम यादव भी तैयारी की समीक्षा करने के लिए रविवार को आ रहे हैं। वह पालिका कम्युनिटी हाल में तैयरी की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर उस पर जोर शोर से कार्य किया जा रहा है।

बलराम यादव आज करेंगे समीक्षा
मऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 31 अगस्त को प्रस्तावित जनपद आगमन के मद्देनजर प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा प्रदेश के काबिना मंत्री बलराम यादव रविवार को जिला मुुख्याल का दौरा करेंगे। वे  मुख्यमंत्री के आगमन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा अधिकारियों के साथ करेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed