{"_id":"69d15add6868a313f2062e00","slug":"clouds-and-strong-winds-worry-farmers-maximum-temperature-drops-by-5-degrees-mau-news-c-295-1-mau1025-143379-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बादलों और तेज हवाओं से किसान चिंतित, अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बादलों और तेज हवाओं से किसान चिंतित, अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरा
विज्ञापन
शनिवार को बदला मौसम, नगर में आसमान में छाया रहा बादल।संवाद
प्रदेश में सक्रिय हुए नए विक्षोभ के असर से जनपद में शुक्रवार को तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक इसका प्रभाव मध्यांचल और पूर्वांचल तक पहुंच जाएगा।
कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मार्च माह में तीन बार मौसम में बदलाव के बाद अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अभी तक दूसरी बार मौसम ने करवट ली है।
पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी का असर बार-बार मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रहा। करीब 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
अप्रैल माह की शुरुआत में किसान खेतों में खड़ी फसल की कटाई में जुटे हैं। बार-बार मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी तक खेतों में चना, तिलहन के साथ गेहूं की फसल खड़ी है।
किसानों का कहना है कि फसल तैयार है, लेकिन मवेशियों के लिए भूसा निकालने के लिए कंबाइन से गेहूं की कटाई नहीं हो रही है। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने आनन-फानन में कंबाइन से ही गेहूं की कटाई कर ली है।
किसानों का कहना है कि पूरे दिन तेज हवा चलने से थ्रेसर से मड़ाई के दौरान भूसा भी उड़ रहा है। कुल मिलाकर मौसम किसानों का साथ नहीं दे रहा है। किसान ओमप्रकाश, भानू, राकेश, संजय, रामा, बबलू ने कहा कि फसल की कटाई और मड़ाई को लेकर असमंजस की स्थिति है।
मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं और मौसम भी अनुकूल नहीं है। बताया कि अभी गेहूं की कटाई चल रही है, समय से थ्रेसर नहीं मिला और बूंदाबांदी होने से नुकसान का डर बना हुआ है। वहीं शहरी क्षेत्रों में मौसम का बदलता रंग लोगों के लिए राहत और खुशनुमा अनुभव लेकर आया है।