{"_id":"66e9f0533011aac2740b8234","slug":"cleaning-was-done-by-sweeping-on-pm-modis-birthday-eligible-people-got-house-keys-mau-news-c-295-1-svns1028-117925-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू लगाकर की सफाई, पात्रों को मिली घर की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर झाड़ू लगाकर की सफाई, पात्रों को मिली घर की चाबी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोहरीघाट व कुसुम्हा क्षेत्र में दोहरीघाट सरयू तट स्थित रामघाट में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ की शुरुआत की गई। इस अवसर घोसी एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान एसडीएम राजेश अग्रवाल ने रामघाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। रानीपुर में ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को चाबी वितरण और स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाभार्थियो को प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। चाबी वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वितीय वर्ष 2022-23 व 2023- 24 के 46 ग्राम पंचायतों के 116 लाभार्थियो को चाबी वितरण, वितीय वर्ष 2024-25 के आठ लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।
वलीदपुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर पंचायत मुहम्मदाबादगोहना के मोहल्ला जमीन बरामदपुर में तीनों किस्तों के बाद मकान निर्माण कार्य पूरा होने पर मंगलवार को डूडा विभाग के अवर अभियंता राहुल यादव ने फीता व केक काटकर और पौधारोपण कर गृह प्रवेश कराया। मोहल्ला जमीन बरामदपुर निवासी लाभार्थी मीना देवी का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घोसी में स्वच्छता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य डाॅ. धर्मेंद्र सिंह मंगलवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, नरोखर पोखरा के परिसर में मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में साफ सफाई करने के साथ ही पौधरोपण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता करते हुए सेवा पखवारा के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ एवं दरवाजे पर पौध रोपण करने की अपील किया। स्वच्छता अभियान को पूर्व विधायक विजय राजभर, क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह आदि शामिल रहे।