फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City's gold trader arrested by Rajasthan Police

Mau News: राजस्थान पलिस के हत्थे चढ़ा नगर का स्वर्ण व्यवसायी

Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
City's gold trader arrested by Rajasthan Police
मऊ। चोरी के गहनों को खरीदने के आरोप में बुधवार को नगर के मुंशीपुरा ओवरब्रिज से एक स्वर्ण व्यवसायी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया। करीब तीन घंटे तक राजस्थान पुलिस की कार्रवाई से मुंशीपुरा में सड़क पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर में कुछ समय पहले लाखों रुपये के आभूूूषणों की चोरी हुई। चोरी में पकड़े गए आरोपी की ससुराल मऊ नगर में है। राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी के गहने मऊ के सर्राफा दुकानदार को बेच दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्थान पुलिस बुधवार को मऊ पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ चोरी के आरोपी को लेकर मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। आभूषण कारोबारी को हिरासत में लेने के बाद शहर कोतवाली पहुंची। जहां तीन घंटे तक पूछताछ के बाद व्यापारी को अपने साथ राजस्थान लेते गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि आभूषण चोरी के मामले में राजस्थान पुलिस ने नगर के एक व्यापारी को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस उसे अपने साथ ले गई। व्यापारी पर चोरी के गहने खरीदने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed