फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City's dream project on paper, how to increase the beauty of the city

कागजों पर नगर का ड्रीम प्रोजोक्ट, कैसे बढ़े नगर का सौंद्रर्य

Tue, 08 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
City's dream project on paper, how to increase the beauty of the city
मऊ। नगर में विकास का खाका खींचने के लिए बीते वर्ष मई माह में नगर पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ था। इसमें नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अंडर ग्राउंड पार्किग के साथ नगर में दूसरे अूधरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने का खाका तैयार किया गया था। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी इसमें से कोई निर्णय नहीं हो सका है। नगर पालिका द्वारा इसके पीछे कानूनी अड़चनों के साथ संक्रमण की वजह बताते हुए अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जून 2020 में नगर पालिका की बोर्ड बैठक आयोजित नपाध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा किया गया। इसमें ईओ संजय मिश्रा, नपाध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा सर्वसम्मिती से नगर के मुंशीपुरा में जाम की समस्या से निजात के लिए अंडर ग्राउंड पार्किंग सहित 19 विकास प्रस्ताव पारित किए गए थे। इसमें नगर के चौराहों पर एलईडी लाइट लगाने, सफाई के लिए तीन ट्रैक्ट्रर ट्रांली, ई रिक्शा खरीदने की कवायद तो नगर पालिका द्वारा की गई। लेकिन नगर में जाम की समस्या से बचाव के लिए अंडर ग्राउंड पार्किग का कार्य तो दूर इसका प्रस्ताव तक नहीं बनाया जा सका है। इसी तरह से नगर पालिका का एक अन्य ड्रीम प्रोजोक्ट तालाब बेस्ड थीम पार्क का कार्य तीन वर्ष भी अधूूरा पड़ा है।
विज्ञापन

निजामुद्दीनपुरा में डेढ़ एकड़ में बन रहा 50 लाख की लागत से बनने वाले पार्क के काम की औपचारिक शुरुआत अप्रैल 2018 में की गई थी। इसके लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में 10 लाख रुपये मिले थे। यह धन कार्यदायी संस्था ने मैदान में भरे पानी की निकासी करवाने, गड्ढा खुदवाने और बाउंड्री वाल बनवाने में खर्च कर दी। लेकिन दूसरी किस्त न मिलने के कारण मई 2018 से कार्य ठप पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि कानूनी अड़चनों के चलते अंडर ग्राउंड पार्किग की कार्य की योजना शुरू नहीं हो सकी है। वहीं तालाब बेस्ड थीम पार्क का कार्य बजट के अभाव में अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed