फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City Magistrate inspected Kanshi Ram's residence

कांशीराम आवास का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

Wed, 11 May 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
City Magistrate inspected Kanshi Ram's residence
नगर के कंधेरी स्थित कांशीराम आवास कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सी - फोटो : MAU
बढुआ गोदाम। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने बुधवार को कंधेरी स्थित कांशीराम शहरी आवास कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कालोनी में अवैध रूप से संचालित हो रही गतिविधियों और कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान एक महिला ने सीओ सिटी से एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। ताजोपुर के कंधेरी स्थित कांशीराम आवास कालोनी में अवैध रूप से संचालित हो रही गतिविधियों और बड़ी संख्या में अवैध रूप से कालोनी में निवास कर रहे लोगों की शिकायत जिला अधिकारी अरुण कुमार से की गई थी। बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी धनंजय मिश्र महिला पुलिस की टीम के साथ कंधेरी स्थित कांशीराम आवास कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। ऐसे में अवैध रूप से रह रहे लोग घर में ताला लगाकर भाग निकले। सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से आवंटन प्रमाण पत्र मांगी और जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ मकानों में ताला लगा हुआ था। मौजूद लोगों ने बताया कि बिना आवंटन के ही यह लोग रह रहे हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीओ डूडा से आवंटन की सूची मांगी। ताकि इन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने एक महिला की छेड़खानी की शिकायत पर दोषी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed