फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CISF jawan destroyed

Mau News: सीआईएसएफ जवान सुपुर्दे खाक हुआ

Thu, 19 Jan 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
CISF jawan destroyed
मझवारा। घोसी कोतवाली के मझवारा निवासी तथा सीआईएसएफ जवान की मौत मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में लखनऊ में हुई। बुधवार की देर शाम शव गांव पहुंचा और बृहस्पतिवार को परिजनों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। मौत पर परिजन बिलखते रहे। मझवारा बाजार निवासी सरवर खान (50) सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बिहार राज्य के गया एयरपोर्ट पर थी। सरवर खान बीते सोमवार को दो दिन की छुट्टी लेकर साथी दारोगा राकेश मौर्य के साथ निजी काम से लखनऊ आए थे। बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन करना था लिहाजा वह साथी राकेश मौर्य के साथ घर आ रहे थे। लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित राजपूताना लॉन के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। उन्हें घायलावस्था में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां ंचिकित्सकों ने सरवर खान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश मौर्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरवर खान की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की देर रात परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बृहस्पतिवार को पूरे सम्मान के साथ शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed