{"_id":"acf8e63d39d6b3a7919701ca6a898ecc","slug":"christ-jubilee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फातिमा अस्पताल में ख्रीस्त जयंती पर नृत्य नाटिका कृपापात्र बालक का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फातिमा अस्पताल में ख्रीस्त जयंती पर नृत्य नाटिका कृपापात्र बालक का हुआ मंचन
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के सभागार में बुधवार को क्रिसमस पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती हुई। जिसमें नर्सिगिं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में प्रभु यीशु मसीह के जीवन काल पर घटित घटनाओं पर आधारित नृत्य नाटिका कृपा पात्र बालक का मंचन हुआ। साथ ही अस्पताल परिसर में कैरोल जुलूस भी निकला गया। नृत्य नाटिका में चरवाहे नाचे झूम के यीशु राजा आया रे गीत पर छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर क्लेंमेसी और डॉ. जूड ने केक काटा। इसके बाद नृत्य नाटिका कृपापात्र बालक का मंचन शुरू हुआ। जिसमें नर्सिगिं की छात्राओं ने यह दर्शाया कि कैसे एक लंगड़ा लड़का प्रभु यीशु की केज में जाता है। उसे प्रभु की कृपा प्राप्त होती है जिसके बाद उसे चंगाई प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
वह लंगड़ा लड़का चलने लगता है। इस नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि प्रभु यीशु बीमार, दीन-दुखियों, असहाय लोगों और गरीबों के प्रति बड़े दयालु हैं। इस नाटक ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।
नृत्य नाटिका में चरवाहे नाचे झूम के यीशु राजा आया रे गीत पर छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ साथ प्रभु यीशु को याद कर कई मंगलगीतों पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की समाप्ती पर प्रभु यीशु की झांकी प्रस्तुत की गई। साथ ही अंत में सेंटाक्लाज ने सभी में उपहार वितरित किया।
कार्यक्रम की समाप्ती के बाद अस्पताल परिसर में कैरोल जुलूस निकला गया। जो पूरे अस्पताल का भ्रमण करते हुए ओपीडी में जाकर समाप्त हुआ।जहां पर लोगों को संबोधित करते हुए पेरिस पृष्ठ फादर जेकब अराहना ने प्रेम और शांति के साथ रहने का संदेश दिया। वहीं डा.जूड ने ख्रीस्त जयंती का संदेश देते हुए कहा कि क्रिसमस प्रेम और शांति का त्यौहार है। इस दौरान अस्पताल की सिस्टर के अलावा नर्सिगिं की छात्राएं मौजूद रहीं।