{"_id":"5f187bd68ebc3e9fa7399563","slug":"chrc-sealed-for-24-hours-after-peon-found-corona-infected-mau-news-vns5373330141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 24 घंटे के लिए सील हुआ बड़राव सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 24 घंटे के लिए सील हुआ बड़राव सीएचसी
विज्ञापन
मऊ/अमिला। मंगलवार की देर शाम आई 11 रिपोर्ट में बड़राव सीएचसी में तैनात कर्मचारी की रिपोर्ट संक्रमित मिली। इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारी को कोविड अस्पताल भेजा गया। साथ ही सीएचसी को सैनिटाइज करते हुए 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे धीरे जिले के हर जगहों पर दस्तक देते जा रहा हैं। इसके जद में लोगों का इलाज करने वाले अस्पताल भी अछूता नहीं हैं। मंगलवार की देर शाम आई 11 रिपोर्ट में बड़राव ब्लाक के दो जगहों पर कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें आजमगढ़ जिले के लाटघाट निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित मिला। युवक बड़राव सीएचसी में चपरासी के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा हैं कि युवक रोजाना बाइक से गांव से सीएचसी अपडाउन करता था। बुधवार को सीएचसी को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया। केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद सीएचसी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
चार सरकारी, दो निजी अस्पताल में हो चुकी हैं कोरोना की दस्तक
मऊ। बीते एक माह में कोरोना संक्रमण की दस्तक जिले के चार सरकारी अस्पताल तथा नगर के दो निजी अस्पताल में हो चुकी हैं। बड़राव सीएचसी के अलावा घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना तथा महिला जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
मुंबई से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित
अमिला।मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में बड़राव ब्लाक के पिवुआताल निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित मिला।युवक बीते दस जुलाई को मुंबई से ट्रेन से लौटा था। तथा 14 जुलाई को बड़राव सीएचसी पहुंचकर सैंपल दिया था। बुधवार को घोसी तहसील प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट बनाते हुए मरीज के संपर्क में रहने वाले परिवार के तीन सदस्यों को जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।