फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Choose short maturing crops

कम समय से पकने वाली फसलों का चुनाव करें

Wed, 13 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Choose short maturing crops
मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी के वैज्ञानिकों ने बरसात को देखते हुए किसानों को बेहतर खेती के सुझाव दिए हैं। कहा है कि वह कम समय से पकने वाली फसलों को चुनाव करें जो उनके लिए अच्छा होगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि 15 जून से 15 जुलाई तक धान की रोपाई होने पर पैदावार अच्छी होती है। इसके बाद 30 जुलाई तक धान की रोपाई होने पर रोग लगने की संभावना अधिक है। ऐसी परिस्थिति में किसानों को कम पानी वाली एवं कम समय से पकने वाली फसलों का चुनाव करना चाहिए और रोपाई के स्थान पर धान की सीधी बुआई करनी चाहिए। इस विधि में पानी, खाद, समय, मजदूरी कम लगती है। यदि समय से बरसात नहीं होती है तो किसानों को अपनी आजीविका चलाने के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, एवं गाय और भैंस पालन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने बताया कि देर से बुआई करने से लगभग 20 प्रतिशत उत्पादन प्रभावित होता है। बरसात न होने से धान की फसल में लागत करीब 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। खेत में मिट्टी में दरार पड़ने से धान की जड़े कमजोर होंगी। केंद्र के बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु राय ने किसानों को ऊंची भूमि वाले खेतों पर अरहर की खेती करने की सलाह दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद ने बताया कि किसानों के लिए तिल की खेती भी लाभदायक है। इसकी खेती सफसलीय फसल के रूप में अरहर, मक्का एवं ज्वार के साथ की जा सकती है। तिल की बुवाई कतारों में करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed