फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children will study using digital content two days a week.

Mau News: सप्ताह में दो दिन डिजिटल सामग्री से पढ़ेंगे बच्चे

Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Children will study using digital content two days a week.
जिले में माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षकों व विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जुलाई माह की नई कार्ययोजना जारी कर दी है।
विज्ञापन

अब सप्ताह में कम से कम दो कक्षाओं में दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल अध्ययन सामग्री से छात्र पढ़ेंगे। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 420 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, 95 डीएलएड कॉलेज और 1,208 परिषदीय विद्यालय हैं।
विज्ञापन

शासन से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जुलाई महीने के भीतर ही सभी प्राथमिक, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के साथ-साथ डीएलएड के सभी छात्र-छात्राओं का दीक्षा पोर्टल पर चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत नामांकन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सभी शिक्षकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने प्रशिक्षण कोर्स को पूरा भी करना होगा।
विद्यार्थियों में रचनात्मकता और डिजिटल सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए विद्यालयों में पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को दीक्षा ग्रीष्मकालीन प्रश्नोत्तरी-2026 में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों को हर हाल में 30 जुलाई 2026 तक सभी छात्र-छात्राओं से यह प्रश्नोत्तरी पूरी करानी होगी। एससीईआरटी ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे सप्ताह में कम से कम दो कक्षाओं में दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल अध्ययन सामग्री (ई-कंटेंट) का अनिवार्य रूप से उपयोग कर बच्चों को पढ़ाएं।
इस पूरी कार्ययोजना की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलास्तरीय और ब्लॉकस्तरीय अधिकारी तय संख्या में स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे और दीक्षा एप से जुड़ी गतिविधियों की सीधे निगरानी करेंगे।

परिषद ने जुलाई महीने के सभी लक्ष्यों को तय समय-सीमा में पूरा करके इसकी प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश जारी किया है। इस बाबत डायट प्रवक्ता डॉ. संदीप राय का कहना है कि शासन के दिशा-निर्देशों को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed