{"_id":"64b831c9f9f0d711160f0c34","slug":"children-will-receive-quality-education-in-smart-class-bsa-mau-news-c-295-1-mau1002-240-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे: बीएसए
विज्ञापन
मधुबन। फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुशहा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, पुस्तकालय का उद्घाटन और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने किया।
बता दें कि 11 लाख 20 हजार की लागत से नए भवन का निर्माण हुआ है। इस दौरान बीएसए ने नए स्मार्ट क्लास में लगे प्रोजेक्टर पर बच्चों और शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री के डीबीटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। बाद में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित चार बच्चों के अभिभावकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों के अंदर सरलता से ज्ञान का सृजन होगा और वह ज्ञान उनके मन मस्तिष्क में स्थाई रहेगा। उन्होंने तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षक विषय को रुचिकर बनाएंगे। जिससे बच्चों में उत्सुकता बढ़ेगी। मनोरंजन के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष यादव, संजय सिंह, जनार्दन सिंह, सत्यप्रकाश यादव, कन्हैया लाल यादव, राधेश्याम पांडेय, रविंद्र मौर्य, रणंजय मल्ल आदि रहे।