रतनपुरा। क्षेत्र के कइया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को मध्यावकाश में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट रस्सी कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में आजाद और झांसी की रानी टीम के मध्य खो- खो और बालकों के दो ग्रुप में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। झांसी की रानी की टीम ने खो-खो एवं आजाद टीम ने कबड्डी मैच जीत लिया। प्रमुख रूप से बालक और बालिकाओं में अंजलि, संध्या, सपना, सोनम और बालकों में कृष्णा शुभम, शिवम, कासिम,हाशिम, छोटू, अंश, युवराज शामिल रहे। शिक्षकों में प्रमुख रूप से अंजनी कुमार सिंह, राजेश कुमार, अंजलि वर्मा, मीना यादव, सरिता सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि ने बच्चों को मार्गदर्शन देते रहे।