फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   child written letter to nagar palika chief for danger monkey in mau

Mau News: नपाध्यक्ष अंकल... बंदरों के कारण हम नहीं खेल पाते हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्चे की अपील

Fri, 05 Apr 2024 05:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले के कुछ क्षेत्रों में बंदरों का काफी आतंक है। यहां बंदर जमकर उत्पात मचाते हैं। इस दौरान लोगों को घायल भी कर देते हैं। बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी इसका भय बना रहता है। इस कारण बच्चे खेल-कूद नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
child written letter to nagar palika chief for danger monkey in mau
नपाध्यक्ष को लिखा गया पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर सहित पूरे जिले में बंदरों का आतंक से लोग परेशान हैं। हालत यह है कि यह बंदर अब जानलेवा भी हो चुके हैं। इस बीच, नगर पालिका मऊ अध्यक्ष के नाम एक बच्चे द्वारा लिखा पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे द्वारा बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग नपाध्यक्ष से की गई है।

विज्ञापन


उधर, इस मामले को लेकर जिम्मेदारों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला हमारे संज्ञान में भी आया है, जिससे गंभीरता से लेकर इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के सलाहाबाद मोड़ निवासी दिव्य कार्तिक का जो पत्र वायरल हो रहा है। उसकी शुरुआत आवेदन के रूप में करते हुए सेवा में नगर पालिका अध्यक्ष मऊ के रूप में की गई है। इसके बाद लिखा गया है कि महोदय आपसे निवेदन है कि हम लोग सलाहाबाद मोड़ पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे मुहल्ले में ढेर सारे बंदर रहते हैं, इनसे हम खेल नहीं पाते हैं। स्कूल जाते समय बंदर हम में से किसी का भी टिफिन या बैग लेकर भाग जाते हैं। हम बाहर खेल भी नहीं पाते हैं, अगर हम बाहर निकलते हैं तो नोच देते हैं। हमारे कपड़े फाड़ देते हैं, कृपया हमें बंदरों से बचाईए।


उधर, इस वायरल पत्र के संबंध में नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार का कहना है कि हमें भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। पत्र की कॉपी तो नहीं मिली है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का स्थलीय मुआयना कर इस समस्या का निदान का प्रयास कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed