{"_id":"5c1698d2bdec225b5e536dc0","slug":"child-death-due-to-fall-in-ibrahimabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इब्राहिमाबाद में चहारदीवारी गिरने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इब्राहिमाबाद में चहारदीवारी गिरने से बालक की मौत
Sun, 16 Dec 2018 11:56 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में रविवार को सुबह 8 बजे विद्युत उपकेन्द्र के कर्मचारियों के आवास के बाहर बनी जर्जर चहारदीवारी गिर जाने से मलवे में दबकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने मधुबन-सिपाह मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आवासीय पट्टा व आर्थिक मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर का मूल निवासी नंदलाल यादव पूर्व में सिपाह इब्राहिमाबाद विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन था। ड्युटी के दौरान ही मार्च 2015 में करेंट से उसकी मौत हो गई थी। विधवा सिन्धु को विभाग ने किन्हीं कारणों से नौकरी नहीं दी। लेकिन नौकरी की आस में सिंधु पति के ही आवास में बेेटे अनीस के साथ रह रही थी। रविवार को आवास के सटे बाहरी चहारदीवारी पर एक बंदर कूद गया। उस समय उपकेन्द्र पर बने आवास के आंगन में बच्चे खेल रहे थे। बंदर के कूदने से जर्जर दीवार अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आकर बालक अनीस यादव मलवे में दब गया। जब तक उसे मलवे से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई थी।
वहीं, अनीस के साथ आंगन में खेल रही सिंधु की भतीजी खुशी (5) पुत्री अशोक और खुशी (6) पुत्री प्रदीप घायल हो गई। अशोक यादव स्व. नंदलाल का भाई है और उसी उप केंद्र पर नौकरी करता है। जबकि घायल बच्ची का पिता प्रदीप भी विद्युतकर्मी है। लोग घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां डाक्टरों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों बच्चियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, आक्रोशित विभागीय कर्मियों और आसपास के लोगों ने मधुबन सिपाह मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मृतक की विधवा मां को नौकरी देने और पर्याप्त मुआवजे की मांग करने लगे। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मदद देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।