फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chief Minister's mass marriage scheme: 223 couples took vows to live with each other

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 223 जोड़ों ने ली एक-दूजे के साथ जीने की कसमें

Tue, 12 Nov 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass marriage scheme: 223 couples took vows to live with each other
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को विधि विधान से 223 जोड़ों ने सात फेरे लिए। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, गांधी मैदान पाती रोड मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना परिसर में हुए आयोजन के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका के 20, विकासखंड परदहा के 26 तथा रतनपुरा के 27 जोड़े शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, सुनील गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, अरशद जमाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने जोड़ों काे आशीर्वाद दिया। इसी तहत गांधी मैदान पाती रोड मधुबन में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड फतेहपुर मंडाव के 43, दोहरीघाट के 41 जोड़ों ने विधि विधान से सात फेरा लिया। इस अवसर पर मीनू सिंह ब्लाक प्रमुख फतेहपुर मंडाव, अभिषेक सिंह प्रतिनिधि विधायक मधुबन ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विकासखंड मुहम्मदाबादगोहना के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड मुहम्मदाबादगोहना के 31, विकासखंड रानीपुर के 33, घोसी के एक और बड़रांव के एक लाभार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर विनय कुमार सदस्य उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग, नूपुर अग्रवाल जिलाध्यक्ष भाजपा ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed