आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, मऊ में 27 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज सुबह साढ़े 11 बजे मऊ जिले में दौरे का कार्यक्रम था। फिलहाल सीएम के कार्यक्रम को अपने तय समय से करीब तीन घंटा देर हो गई है। कोहरे की वजह से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
हालांकि जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया था। उनके कार्यक्रम स्थल में एंट्री गेट से लेकर का मंच तक पुलिस तैनात थी। लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रवेश दिया जा रहा है। लोग मुख्यमंत्री की राह देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ में 136.35 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। आयोजित कार्यक्रम में वह जनकल्याणकारी योजनाओं के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके बाद सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
वाराणसी में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ दौरे के बाद विकास कार्यों की समीक्षा के लिए वाराणसी आएंगे। शाम में वाराणसी के सर्किट हाउस में पहले संगठन के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक करेंगे। इसके बाद मंडलीय समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की प्रगति का हाल जानेंगे। मुख्यमंत्री शहर भ्रमण कर परियोजनाओं की प्रगति भी देखेंगे। देर रात वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
पंचायत चुनाव से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े पांच घंटे के प्रवास पर वाराणसी आएंगे। सर्किट हाउस में पहले संगठन के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसमें काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे।
इसके बाद वाराणसी मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। देर रात मुख्यमंत्री परियोजनाओं का स्थलीय भ्रमण भी कर सकते हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मऊ प्रवास के बाद वाराणसी आएंगे। समीक्षा बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है।