{"_id":"69025fb5a5ef8604e30e91c4","slug":"chhath-is-over-the-responsible-people-forgot-to-clean-up-more-than-25-ghats-of-the-city-are-dirty-mau-news-c-295-1-mau1001-135575-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: छठ बीता, सफाई करना भूले जिम्मेदार, नगर के 25 से ज्यादा घाटों पर गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: छठ बीता, सफाई करना भूले जिम्मेदार, नगर के 25 से ज्यादा घाटों पर गंदगी
विज्ञापन
नगर के मड़ईया घाट पर छठ पूजा के बाद फैली गंदगी।संवाद
मऊ। छठ का त्योहार बीतने के 24 घंटे बाद भी 25 से ज्यादा घाटों पर नगर पालिका की ओर से सफाई नहीं की गई है। स्थिति यह है कि घाटों पर अभी भी पूजा सामग्री से तमसा नदी पटी हुई है। यहीं स्थिति जिले के ग्रामीण इलाकों में बने तालाबों की भी है। दावा था कि त्योहार खत्म होते ही यहां सफाई अभियान चलाया जाएगा। बताते चलें कि नगर के 25 से ज्यादा घाट, पोखरे और तालाबों के अलावा पूरे जिले में 522 जगहों पर छठ की पूजा की गई थी। इसकी तैयारियों को लेकर नगर निकायों से लेकर ग्राम पंचायतों की ओर से काफी काम किया गया था। लेकिन छठ त्योहार के 24 घंटे बीतने के बाद भी यहां सफाई नहीं की गई है।
बुधवार को अमर उजाला की टीम ने मड़ैया घाट, बच्चन घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट पर पहुंचकर पड़ताल की तो इन घाटों पर सफाई न के बराबर मिली। चारो तरफ पूजा सामग्री बिखरी पड़ी थी। यहां पूजा सामग्री के साथ बड़ी मात्रा में फूल, माले, प्लास्टिक बिखरे थे। यही स्थिति कोपागंज, मधुबन, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना, अदरी, अमिला सहित अन्य निकायों में बने घाट, पोखरों और तालाबों पर मिला। इसको लेकर स्थानीय लोग रामप्रवेश, दीनानाथ, सत्यप्रकाश, अमित आदि ने बताया कि हर वर्ष यह समस्या होती है, घाटों पर छठ को लेकर तैयारियों में तो काफी सर्तकता बरती जाती है लेकिन सफाई स्वयंसेवी संस्थाओं के भरोसे छोड़ दिया जाता है।
कोट
नगर के सभी घाटों पर अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। बैठक कर इस संबंध में जल्द आदेश जारी किया जाएगा।
दिनेश कुमार,ईओ