फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chemists expressed concern over online business of medicines

केमिस्टों ने जताई दवाओं के आन लाइन कारोबार पर चिंता

Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chemists expressed concern over online business of medicines
आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश के चुनाव में मंडल अध्यक्ष चुने जाने के बाद प? - फोटो : MAU
घोसी। दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी की बैठक नगर स्थित नरोखर पोखरा के पास अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में ऑनलाइन दवा बिक्री पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे दुकानदारों के हितों के विरुद्ध बताया। अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आज कल ज्यादातर लोग ऑनलाइन दवा मंगा रहे हैं।जिससे केमिस्टों का भविष्य अंधेरे में दिख रहा है, एक मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उस पर भी भारत सरकार की ओर से जारी अनेकों गाइड लाइन का पालन भी करना पड़ रहा है। बहुत ही मुश्किलों का सामना करते हुए केमिस्ट किसी तरह से अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवा के कारोबार से लोगों में नशे की प्रवृति बढ़ती जा रही है क्योंकि मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा नहीं बिक्री की जाती है। ऑनलाइन दवा की कोई भी गारंटी नहीं है। कहा कि भारत सरकार अगर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो दवा व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। कहा कि जो फार्मासिस्टों की समस्या है उसे भी दूर किया जाए क्योंकि आजकल जो दवाएं आती हैं वह स्ट्रिप में, सीरप बेस में आती हैं जिनको बेचनें के लिए केवल डॉक्टर का पर्चा चाहिए। कोई भी पढ़ा लिखा आसानी से दवा बेंच सकता है। कहा कि अंग्रेजों द्वारा बनाए गए काले कानून को बदलना चाहिए। महामंत्री निर्भय पांडेय ने कहा कि सबसे पहले भारत सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाए। क्योंकि ऑनलाइन दवा से पूरा दवा व्यापार खतरे में पड़ रहा है। सचिव रमेश चंद्र सिंह ने भी कहा कि जो राजस्व भारत में रहना चाहिए था वह ऑनलाइन के जरिए विदेशों में जा रहा है। इस अवसर पर सुदर्शन कुमार,हरेंद्र आर्य सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed