{"_id":"660050676c4099d50c088103","slug":"cheating-of-rs-112-crore-in-the-name-of-getting-land-case-against-three-including-councilor-mau-news-c-295-1-mau1001-110604-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.12 करोड़ की ठगी, सभासद सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.12 करोड़ की ठगी, सभासद सहित तीन पर केस
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर के जमालपुर मिर्जापुर निवासी एक महिला की जमीन दिलाने के नाम पर 1.12 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर सभासद, एक महिला समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित महिला रविवार को एसपी इलामारन से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पद्माकर उर्फ सिंटू मौर्या घोषी नगर पंचायत में सभासद है।
घोसी नगर के जमालपुर मिर्जापुर निवासी संगीता ने आरोप लगाया के पट्टीदार एवं सभासद पद्माकर उर्फ सिंटू मौर्या, दिवाकर मौर्या एवं सोनी सिंह ने लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर 1.40 करोड़ रुपये की जमीन दिलाने के लिए वर्ष 2018 में बात की थी।था। कहा कि पूरा पैसा मिलने पर रजिस्ट्री होगी। पैसा देने के लिए पीड़ित ने अपनी 12 जगह की जमीन बेचकर वर्ष 2018 से 22 जुलाई 2022 तक बैंकों खातों के माध्यम से 97 लाख 75 हजार रुपये तथा दो बार में और 14 लाख 23 हजार रुपये नगद दिया। जब जमीन रजिस्ट्री करने को कहा तो सभी बहाना करते रहे। बाद में पता चला कि जमीन दूसरे के नाम है। बीते 20 नवंबर 2023 को जब मेरे बेटे श्रीराम मौर्य ने पैसे मांगे तो दिवाकर मौर्या, पद्माकर उर्फ सिंटू मौर्या एवं सोनी सिंह ने असलहा दिखाते हुए गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घोसी कोतवाली पुलिस को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया। एसपी के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को सभासद पद्माकर उर्फ सिंटू मौर्या एवं उनकी पत्नी सोनी सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।