फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cheating of cash and jewellery in the name of exorcism

Mau News: झाड़-फूंक के नाम पर नकदी और आभूषण की ठगी

Wed, 18 Feb 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cheating of cash and jewellery in the name of exorcism
मधुबन थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल में झाड़फूंक के नाम पर ठगों ने एक रिटायर्ड बीएसएफ के जवान की पत्नी से 700 रुपये और आभूषण की ठगी कर ली। इसके अलावा ठगों ने गांव की एक अन्य महिला से ठगी की। घटना की जानकारी हाेने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिकड़ीकोल निवासी मधुबन थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल निवासी बलबीर सिंह बीते साल मार्च 2025 में बीएसएफ में दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। घर में बेटे-बहु और पत्नी के साथ रहते हैं। पत्नी विमला सिंह काफी दिनों से बीमार चल रही हैं।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने बताया कि बीते 12 फरवरी की दोपहर जब वह अपने खेत को जा रहे थे, सिकड़ीकोल प्राथमिक विद्यालय के पास उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अगले दिन यानी 13 फरवरी को जालसाज उसकी गैरमौजूदगी में घर पहुंचकर उसकी बीमार पत्नी को ठीक करने की बात कही। इस बीच झांसे में आई उसकी पत्नी से ठग ने पीपल के 11 पत्ते और गंगाजल लाने की बात कही।

इसी बीच मौका देखकर उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र, कान की बाली, अंगूठी उतरवा लिए। उनके पास रखे 700 रुपये भी ले लिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed