फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cheating

महिला से 50 हजार की ठगी कर फरार

Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cheating
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम निवासी महिला से दो ठगों ने उसके बीमार बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 50 हजार रुपये का आभूषण ठग लिया। पीड़िता ने दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है। तहरीर में मुन्नी देवी पत्नी सुरेश ने बताया कि बुधवार को वह अपने बीमार बेटे की दवा लेने दवा की दुकान पर गई थी। जब वह दवा लेकर वापस लौट रही तो रास्ते में एक व्यक्ति मिला। जिसने उसके बीमार बेटे को जल्द ठीक करने की बात कही। बोला कि जल्द ही उसे ठीक करने का प्रयास नहीं किया गया तो वह मर सकता है। इस बीच एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा और दूसरे व्यक्ति से अपने घर चलकर अपने बेटे को ठीक करने की बात कही। महिला दोनों की बातें सुनकर उनके झांसे में आ गई और अपने बीमार बेटे को ठीक करने की बात कही। जिस पर दोनों ने उसे पहने हुए आभूषण निकालकर एक जगह रखवा दिया और उसे ध्यान लगाने को कहा। महिला ने ठगों के कहे अनुसार कार्य किया, उसके ध्यान लगाते ही दोनों ठग आभूषण लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद ध्यान टूटा तब तक दोनों ठग उसका आभूषण आदि लेकर फरार हो चुके थे। महिला ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed