फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chaudhari charan Singh Birth Anniversary

चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान हुए सम्मानित

Wed, 23 Dec 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
अमर उजाला ब्यूरो मऊ। Updated Wed, 23 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chaudhari charan Singh Birth Anniversary
किसानों के मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के 113 वीं जयंती बुधवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में कृषि भवन में मनाई गई। वहीं राष्ट्रीय लोकदल और सपा की ओर से भी चौधरी साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे, उन्होंने अपने मुख्य मंत्रित्व काल में ऐतिहासिक भूमि सुधार किए। भ्रष्टाचार का उन्मूलन किया। इस मौके पर किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान सीडीओ जीके त्यागी ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कृषि विभाग से चयनित गेहूं की डीबीडब्ल्यू 17 प्रजाति के सर्वाधिक उत्पादन के लिए अवधेश कुुमार को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग से चयनित फूलबदन मौर्य और रवींद्र नाथ मौर्य को भिंडी प्रजाति 7315 में सर्वाधिक उत्पादन के लिए क्रमश: प्राथम और द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

 पशुपालन विभाग की ओर मुर्रा भैंस के सर्वाधिक दूध उत्पादन के लिए चयनित राम करन सिंह और कैलाश यादव को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार गन्ना विभाग से चयनित चार मत्स्य विभाग से चयनित चार मत्स्य पालकों को पुरस्कृत किया गया।

 इस प्रकार जिले के 16 किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार और 16 किसानों को द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये प्रदान किए गए।

इस अवसर पर किसान नेता देव प्रकाश राय ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। किसान अपना धान बाजारों में औने पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। उन्होंने नहरों में जमी सिल्ट को साफ कराने की मांग की। किसान सम्मान समारोह में विषय वस्तु विशेषज्ञ एसबी राम, आर बी राम, सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। उधर, दोहरीघाट स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल के हेड पर बुधवार की सुबह राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव देव प्रकाश राय और जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।

 11 बजे पार्टी कार्यालय  निजामुद्दीनपुरा में चौधरी साहब द्वारा किसानों और खेती की बेहतरी के लिए किए गए महान योगदान की चर्चा की गई। किसान नेता देव प्रकाश राय ने कहा कि सरकार की उपेक्षित नीति के चलते किसान आज महज नौ रुपये किलो धान बेचने को मजबूर हैं। राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं।

 सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कहा कि प्रदेश सरकार चौधरी साहब के जन्मदिन पर छुट्टी कर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने जमींदारी उन्मूलन जैसा क्रांतिकारी और साहसिक कदम उठाकर छोटे काश्तकारों की बेहतरी का मार्ग प्रशस्त किया।

 नाबार्ड बैंक की स्थापना, आईएएस और आईपीएस की प्रतियोगी परीक्षाएं हिंदी में कराने का निर्णय, चकबंदी कानून, मंडल कमीशन का गठन जैसे ऐतिहासिक कार्य चौधरी साहब की ही देन हैं। इस अवसर पर श्रीकांत श्रीवास्तव, मौलाना नजमुद्दीन कासमी, सैफुद्दीन अंसारी, सर्वेश राय, प्रमोद कुमार राय, प्रद्युम्न चौरसिया, शिवनाथ पांडेय, राकेश कुमार, खेदन सिंह, सुखारी पाल, तारिक खान, अजय राय, सतीश कुमार शाही आदि मौजूद रहे।


 उधर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संध्या यादव के नेतृत्व में चौधरी साह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। यहां चांदनी , गीता गुप्ता, राधिका, पम्मी, रीना राजभर तमन्ना अजुन्निशा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed