फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Charged on a special class handed over to SP

एसपी को पत्रक सौंप एक वर्ग विशेष पर लगाया आरोप

Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Charged on a special class handed over to SP
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ को शनिवार की दोपहर अधिवक्ता त्रिवेणी प्रसाद और अन्य प्रार्थना पत्र देकर एक समुदाय विशेष के द्वारा चलाई जा रही संस्था पर तरह तरह का आरोप लगाया। अधिवक्ता त्रिवेणी प्रसाद सहित अन्य ने एसपी को सौंपा गए प्रार्थना पत्र में बताया कि यह संस्था पंजीकृत नहीं है, लेकिन वर्ग विशेष को रिलीफ देने के नाम पर शातिराना तरीके से फंडिंग कर मुख्तार अंसारी को रैली पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने बताया कि बीते 2005 में हुए दंगे के दौरान उन पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया गया। इसमें मुख्तार और उनकी सहायता करने वाले वे लोग शामिल रहे जो इस कमेटी को चलाते हैं। प्रार्थना पत्र में त्रिवेणी प्रसाद ने लगाए गए आरोपों की जांच करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है। जबकि बात करने पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवनाथ त्रिपाठी ने किसी प्रकार का पत्रक मिलने से इंकार कर दिया। जबकि त्रिवेणी प्रसाद का कहना है कि पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा। ज्ञापन देने वालों में त्रिवेणी प्रसाद, अमीचंद्र चौहान, सुदर्शन चौहान, केदार चौहान,रामप्रसाद, छोटेलाल, सनोज चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed