फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Champion of Madhuban tahsil

मधुबन तहसील बना चैंपियन

Tue, 25 Sep 2018 11:04 PM IST
mau
mau Updated Tue, 25 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Champion of Madhuban tahsil
मधुबन के शहीद इंटर कालेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते डीआईओएस केसी भारती। - फोटो : mau
मधुबन तहसील मुख्यालय स्थित शहीद इंटर कालेज त्र्े प्रांगण में चल रही दो दिवसीय जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर मधुबन तहसील चैंपियन बना।  
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला विल्द्यालय निरीक्षक डा. केसी भारती ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।  मधुबन तहसील मुख्यालय स्थित शहीद इंटर कालेज के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय जनपदीय खेलकुद प्रतियोगिता के अंतिम दिन दौड़, लंबी कूद, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के प्रतिभागियों ने  188 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं सदर तहसील को दूसरा तथा घोसी तहसील को तीसरा तथा मुहम्मदाबादगोहना तहसील को  चौथा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में महिमा, सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में संदीप अव्वल रहे। जूनियर बालिका वर्ग में 200 मीटर  मंशा तथा जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर में सतवंत कुमार तथा संगम साहनी चैंपियन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. केसी भारती ने कहा कि हार और जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। खिलाड़िय़ों को अनुशासित रहकर  लगन एवं आस्था के साथ मेहनत करनी होगी। समारोह को योगेंद्र सिंह, लालमणि यादव, रमाकांत यादव,  श्रीराम बर्नवाल , जयराम सिंह यादव, अमोघदर्शन त्रिपाठी ने संबोधित किया। संचालन मनोज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed