फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CGM Court Order to give Mukhtar Ansari facilities as per jail manual he requested for bed and cooler

मुख्तार अंसारी को जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधाएं देने का आदेश, कूलर- बेड के लिए कोर्ट से लगायी थी गुहार

Tue, 11 May 2021 08:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 11 May 2021 08:21 PM IST
सार

मुख्तार के अधिवक्ता ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र
 आयुध अधिनियम के मामले में बांदा जेल में बंद है मुख्तार अंसारी
कई बीमारियों से पीड़ित बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी

विज्ञापन
CGM Court Order to give Mukhtar Ansari facilities as per jail manual he requested for bed and cooler
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालसाजी और आयुध अधिनियम के मामले में आरोपी और बांदा की जेल में निरुद्घ विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। अधिवक्ता ने स्वयं के खर्च पर भोजन, तख्त, वेंडिंग, मच्छरदानी, वाटर कूलर, कुर्सियां, कपड़े  खरीदने और उसके उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


 प्रभारी सीजेएम अलका नेहल ने जेल अधीक्षक बांदा को आदेश दिया कि जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें।  प्रार्थनापत्र में बताया है कि मुख्तार अंसारी सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं। लगातार 16 वर्ष से जेल में निरुद्ध रहने के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, हाईपरटेंशन, यूरिक एसिड, गंभीर कमर दर्द आदि  बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


बताया कि मुख्तार को सुबह, दोपहर, शाम नौ से दस कैप्सूल और गोलियां खानी पड़ती हैं। दवाओं के कारण शरीर पर दाने निकल गए हैं। मुख्तार को बांदा जेल में रखा गया है। वहां गर्मी होने के कारण शरीर में खुजली हो रही है। डॉक्टरों की टीम ने दवाएं दी हैं। साथ ही, एयर कूलर लगाने की भी सलाह दी है। मच्छरदानी लगाने के लिए भी कहा है। प्रार्थी खुद के रुपये से खाना, भोजन और कूलर, मच्छरदानी आदि खरीदने के लिए तैयार है। लेकिन, सरकार और शासन के दबाव में जेल प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed