फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Certificates given to beneficiaries of welfare schemes

50 लाख की लगात से होगा देवलास के सूर्यमंदिर का सुंदरीकरण

Sat, 20 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Certificates given to beneficiaries of welfare schemes
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के देवकली देवलास पर्यटन स्थल का शिलान्यास करते विधायक श्री राम - फोटो : MAU
वलीदपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार को देवलास गांव स्थित देवल बाबा की तपोभूमि स्थल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। साथ ही 49.84 लाख रुपये की लागत से सूर्य मंदिर के सुंदरीकरण एवं पर्यटन स्थल निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, पशुपालन विभाग स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए थे। विधायक ने वृद्धावस्था पेंशन की लाभार्थी धनराजी, गणेश, चंद्रावती, राम प्रभावती, कलावती, विधवा पेंशन की लाभार्थी सुनीता, उर्मिला, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान नीति स्वयं सहायता समूह गुल्लीगढ़, सखी सुनीता चकजाफरी, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सरोज दाउदपुर, प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी मनभावती को प्रमाण पत्र दिया। गोदभराई की लाभार्थी सीमा, वंदना राजभर, अन्नप्राशन की लाभार्थी नैंसी, खुशी, आराध्या, त्रेमांसु, आजाद, स्वयं सहायता समूह, यदुवंशी आजाविका स्वयं सहायता समूह, वरासत की खतौनी के लाभार्थी अरविंद, प्रमोद, लौंजारी, तपराजी, रंभा देवी, शीतला देवी, दुर्गा प्रसाद, अतवारी, रियाजुद्दीन, सतीश, फूलचंद, शिव कुमार आदि को प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बाबा देवल की तपोभूमिक के विकास के लिए सीएम ने पचास लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस स्थान को पर्यटन स्थल बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम रामभवन तिवारी खंडविकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, तहसीलदार सुभाष चंद यादव ,कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अजय यादव, राजस्व निरीक्षक विजय सिंह, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र लाल श्रीवास्तव ,जितेंद्र द्विवेदी, दिनेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed