{"_id":"69f8a8dbb8842d742302adaa","slug":"celebrations-held-in-mau-over-bjp-victory-in-west-bengal-assam-and-puducherry-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मऊ में बोले भाजपा नेता- बंगाल में भय की हार और भरोसे की जीत, असम और पुदुचेरी का डबल इंजन सरकार की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मऊ में बोले भाजपा नेता- बंगाल में भय की हार और भरोसे की जीत, असम और पुदुचेरी का डबल इंजन सरकार की लहर
Mon, 04 May 2026 07:40 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 04 May 2026 07:40 PM IST
सार
जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र और भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों की जीत है। बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को चुना है।
विज्ञापन
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
इस दौरान भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए गए। जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र और भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों की जीत है। बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास को चुना है। कहा कि अब बंगाल में सुशासन का दौर आ गया है।
विज्ञापन
बंगाल ने भय को हरा भरोसे की जीत दिलाई है। असम और पुदुचेरी की जनता ने भी डबल इंजन सरकार की लहर कायम है। कहा कि यूपी के विधान सभा में चुनाव में भी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, अखिलेश तिवारी, मुन्ना दूबे, संजय पांडेय, राघवेंद्र राय शर्मा, सचिंद्र सिंह, नूपुर अग्रवाल, प्रीतूलता पांडेय, पूजा राय, प्रतीक जायसवाल, कृष्णकांत राय, रामशरण चौहान, रवींद्र उपाध्याय, राकेश तिवारी, मुन्ना खरवार, संजय कुमार मौर्य, सुनील दूबे, सुनील यादव उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जीत को आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर उत्सव के रूप में मनाया।
विज्ञापन