{"_id":"06703b21d709f252e032d9a47eef55d0","slug":"celebration-of-shivratri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवध्वज लहराकर उड़ाया गुब्बारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवध्वज लहराकर उड़ाया गुब्बारा
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मकुमारी सेवाकेंद्र पर महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जूडिशियल जज बृजराज सिंह और डा. राम निवास राय ने शिव का ध्वज लहराया और शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारा भी उड़ाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मकुमारी विमला बहन ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के सत्य स्वरूप को जानने, पहचानने तथा इस सृष्टि पर आकर क्या करते हैं
और कैसे करते हैं इन रहस्यों को जानकर उनसे सुख, शांति, पवित्रता का वरदान प्राप्त करने का उत्सव है। शिव का अर्थ कल्याणकारी है। भगवान शिव स्वयं आकर अज्ञान के अंधकार से सर्व मनुष्य आत्माओं को मुक्त करते हैं।
विज्ञापन
शिव जयंती एक वरदाननी पर्व है। शिव जयंती पर हम सभी सर्व विकारों का दान करते हैं। इसकी यादगार के रूप में आज भी शिवलिंग पर अब धतूरा चढ़ाया जाता है।
ऐसे शुभ अवसर पर हमें अपने अंदर दुख, अशांति, तनाव उत्पन्न करने वाली आदतों को शिव को अर्पित करने का मन ही मन दृढ़ संकल्प कर सदा के लिए उनसे मुक्ति प्राप्त कर लेना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संस्था के कार्य को बहुत सराहा और समाज को एक नई दिशा दी। इसका योगदान प्रशंसनीय है।