फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Celebration of independence celebrated with great pomp in rural areas too

ग्रामीण इलाकों में भी धूम से मना आजादी का जश्न

Tue, 16 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Celebration of independence celebrated with great pomp in rural areas too
स्वतंत्रता दिवस पर खुरहट बाजार में निकाली गई तिरंगा रैली।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सभी जगहों पर लोगों ने तिरंगा फहराया और आजादी के जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत माता की जय और वंदे मातरम से इलाके गूंजते रहे। वलीदपुर: नगर पंचायत वलीदपुर में ईओ नितेश गौरव तथा चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अली ने झंडा फहराया। नगर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम सभा भदीड के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह टिंकू ने पूरे गांव में प्रभात फेरी निकालाी। रतनपुरा: ब्लाक कार्यालय मेें बीडीओ तथा ब्लाक प्रमुख ने तिरंगा फहराया। कोपागंज: ब्लॉक मुख्यालय, थाना परिसर, डाकखाना, नगर पंचायत के कार्यालय के अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। रानीपुर: ब्लाक मुख्यालय पर पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बीडीओ कलाधर पांडेय, मिलन सिंह, रामचंद्र यादव, गोमती यादव और कर्मचारी मौजूद रहे। सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। घोसी : तहसील में उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने, कोतवाली में सीओ उमाशंकर उत्तम, ब्लाक पर बीडीओ कल्पना मिश्रा, चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक सुनील दत्त यादव, नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल कय्यूम, ईओ संदीप कुमार सिंह, पशु अस्पताल में डॉ. पीडी सिंह ने झंडा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। मुहम्मदाबाद गोहना : तहसील परिसर में एसडीएम क्षिप्रा पाल और तहसीलदार राहुल गुप्ता और खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ चंद्रभान मौर्य ने झंडा फहराया। उप निबंधन कार्यालय पर सब रजिस्टार संजय राय ने झंडारोहण किया। विपणन केंद्र कृषि कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर झंडारोहण हुआ। जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धा आश्रम में समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धजनों को कपड़ा, मिठाई बांटे गए। सूरजपुर: महुआबारी, रसूलपुर, एवं परिखापुर अमृत सरोवर पर समाजसेवी पंकज त्रिपाठी, मनोज मेघवाल आदि ने झंडा फहराया। रानीपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तिरंगा यात्रा खुरहट बाजार से निकलकर भटौली मोड़, महासो मोड़, धर्मसीपुर नहर से होते हुए वापस खुरहट बाजार में समाप्त हुई। मंगलवार को भी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का मखुनी गाव से निकलकर दशबारी, ताहिरपुर,होते हुए बरहा मोड़ पहुच कर समाप्त हुई।

मुहम्मदाबाद गोहना में तिरंगा यात्रा निकालने के पूर्व तहसील कर्मचारियों के साथ तिरंगा के साथ एसड

मुहम्मदाबाद गोहना में तिरंगा यात्रा निकालने के पूर्व तहसील कर्मचारियों के साथ तिरंगा के साथ एसड- फोटो : MAU

दोहरीघाट में प्रथमिक विद्यालय चकेसर परिखापुर में स्वतंत्रता दिवस पर जश्न मनाते बच्चे और अन्य।स?

दोहरीघाट में प्रथमिक विद्यालय चकेसर परिखापुर में स्वतंत्रता दिवस पर जश्न मनाते बच्चे और अन्य।स?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed