फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   celebrating the birth anniversary of Atal bihari vajpayee

सुशासन दिवस के रूप में मना जन्मदिन

Thu, 25 Dec 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 25 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
celebrating the birth anniversary of Atal bihari vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर परिसर में सफाई की। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायन शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन हम लोग प्रति वर्ष 25 दिसंबर को मनाते आ रहे हैं। पर उन्हें भारत रत्न के रूप में पाकर अपार खुशी हो रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, अमरनाथ दुबे, अरिजीत सिंह, संतोष सिंह, संजय पांडेय, राकेश मिश्र, सुनील गुप्ता, गनेश सिंह, राजेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनपुरा संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान के तहत शहीद स्मारक पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमकुमार गोंड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष परमात्मानंद सिंह, मुन्ना खरवार, प्रेमकुमार गोंड़, भगवान प्रसाद गुप्त, अनिल यादव आदि शामिल थे।

 दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय में अटलजी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के सामने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा रविंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैनगुलाब चंद गुप्त, संतोष, विनय, जर्नादन मिश्र, भरत सिंह, रामचरन सिंह, अशोक वर्मा, रामधीन पांडेय, पंकज मद्धेशिया प्रह्लाद, ऋषिराज मिश्र आदि शामिल थे। भाजपा

घोसी संवाददाता के अनुसार जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्त के नेतृत्व में भाजपाजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के सामने केक काटा।


इसी क्रम मेें तहसील स्थित भाजपा कार्यालय पर योगेंद्र नाथ राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल  बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed