फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CDO adopted the child's condition after going to the house of the malnourished child

सीडीओ ने गोद लिए अतिकुपोषित बच्चे के घर जाकर बच्चे का जाना हाल

Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
CDO adopted the child's condition after going to the house of the malnourished child
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने शुक्रवार को नगर के औरंगाबाद निवासी मो. ओशिद के घर जाकर गोद लिए अतिकुपोषित बच्चों का हाल जाना। इसके साथ ही फल, पौष्टिक आहार तथा ड्राई राशन वितरण कराया। सरकार द्वारा बच्चों में कुपोषण की दर में कमी लाने के लिए अभिनव पहल की शुरू ही गई है। अतिकुपोषित नौनिहालों को कुपोषण से उबारने के लिए जिलास्तरीय अधिकारी आगे आए हैं। कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने नगर के औरंगाबाद निवासी अतिकुपोषित मोहम्मद ओशिद पुत्र स्व. अब्दुल माबूल को गोद लिया है। सीडीओ ने बच्चे का वजन, खान पान आदि की मानीटरिंग करने के साथ ही लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर सीडीओ रामसिंह वर्मा ने कहा कि कुपोषण की समस्या को समाप्त किया जा सकता है, यह कोई असंभव कार्य नहीं है इसके लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को सामने आना होगा और पोषण अभियान का हिस्सा भी बनना होगा। इस अवसर पर सीडीपीओ सदर राधेश्याम पाल, प्रतिमा राय, संजू, संगीत, फूलमती, अंजली,रीना राव आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित प्रबुद्धवर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed