फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CCU and central lab facilities will be available soon in the district hospital

जिला अस्पताल परिसर में मरीजों को मिलेगी क्रिटीकल यूनिट के साथ सेंट्रल लैब की सुविधा

Thu, 20 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
CCU and central lab facilities will be available soon in the district hospital
मऊ। जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल यूनिट के साथ सेंट्रल लैब की सुविधा होगी। इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। 50 बेडों की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बनाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके बनने से गंभीर मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज इलाज कराने जिला अस्पताल आते हैं, लेकिन क्रिटिकल केयर यूनिट न होने से गंभीर मरीजों को गैर जनपद जाना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिला अस्पताल में ही क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना होगी। इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। जिला अस्पताल कैंपस में स्थापित होने वाली क्रिटिकल यूनिट में 50 बेड होंगे। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी। अधिकारियों की मानें तो यूनिट के निर्माण में 70 फीसदी अंशदान केंद्र सरकार और शेष 30 फीसदी प्रदेश सरकार देगी। यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अस्पताल परिसर मे ही सेंट्रल पैथोलॉजी लैब स्थापित की जाएगी। इसमें करीब 200 जांचें की जाएंगी। लैब बन जाने से जिलेवासियों को कई जांचों के लिए प्राइवेट लैब नहीं जाना पड़ेगा। इस बाबत जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नाहिदा खातून सिद्दीकी का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर में क्रिटीकल यूनिट के साथ सेंट्रल लैब की सुविधा होगी। प्रस्ताव स्वीकृत हो जाने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed